वैशाली : लूटपाट के लिए होमगार्ड के दो जवानों को मारी गोली, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

बिजली विभाग का पैसा जमा कर बैंक से लौट रहे थे जवान महुआ थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक की ताजपुर शाखा के पास हुई घटना एक ने घटनास्थल पर व दूसरे ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में बिजली […]
विज्ञापन
बिजली विभाग का पैसा जमा कर बैंक से लौट रहे थे जवान
महुआ थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक की ताजपुर शाखा के पास हुई घटना
एक ने घटनास्थल पर व दूसरे ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में तोड़ा दम
महुआ (वैशाली) : महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में बिजली विभाग का पैसा जमा कर लौट रहे होमगार्ड के दो जवानों को अपराधियों ने गोली मार दी और एक बदमाश बैग लेकर भाग गया. घटना गुरुवार की है.
अपराधियों की गोली से जवान महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी वीरेंद्र राय की मौके पर हो मौत गयी, जबकि दूसरे जवान महुआ थाना क्षेत्र के माधोपुर निझमा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने इलाज के दौरान पीएमसीएच में दम तोड़ दिया. पुलिस ने आशंका जतायी है कि अपराधियों को ऐसा लगा होगा कि दोनों बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे हैं. तीन अपराधियों ने गुरुवार की शाम शाम 4.30 बजे घटना को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, महुआ विद्युत विभाग का कर्मी परमिंदर कुमार बिजली विभाग का 5,34,640 रुपये जमा कराने होमगार्ड के दो जवानों के साथ बोलेरो से सेंट्रल बैंक पहुंचे थे. रुपये जमा कर सभी बैंक से बाहर निकल कर गाड़ी की ओर बढ़े कि पीछे से तीन अपराधी वहां पहुंचे और दोनों जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई अपराधियों की करतूत
इस घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसमें साफ दिख रहा है कि बैंक से निकलने के बाद अपराधियों ने सभी का पीछा किया और गाड़ी के पास पहुंचने के बाद पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी.
सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गयी, इसी दौरान घटनास्थल पर होमगार्ड का जवान का राइफल नहीं मिलने से पुलिस पदाधिकारी सकते में आ गये. राइफल की खोजबीन होने लगी. बाद में राइफल बोलेरो में रखी हुई मिली. फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




