इंटर के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, चार घंटे किया हाइवे जाम

हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर लालगंज प्रखंड क्षेत्र के तीनपुलवा चौक पर गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्र बिहार बोर्ड शिक्षा समिति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि बोर्ड की […]
हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर लालगंज प्रखंड क्षेत्र के तीनपुलवा चौक पर गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्र बिहार बोर्ड शिक्षा समिति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि बोर्ड की गलत परीक्षा नीति के कारण इंटर के अधिकांश विद्यार्थियों को फेल किया गया है. जानकारी के अनुसार इंटर बोर्ड की परीक्षा में खराब रिजल्ट आने से छात्रों में आक्रोश पनप गया.
जिसका प्रभाव लालगंज के तीनपुलवा चौक पर देखने को मिला. छात्र आक्रोशित होकर सुबह से सैकड़ों की तादाद में तीनपुलवा चौक पर पहुंचकर आगजनी की. छात्र सड़क पर बांस बल्ला लगाकर व टायर जलाकर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया. जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. इस दौरान यात्रियों एवं उक्त मार्ग से जा रहे अन्य लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी. करीब चार घंटे की जाम ने लोगों को रुला दिया. ज्यादातर परेशानी वैशाली से हाजीपुर नौकरी करने जा रहे लोगों को हुई, जिन्हें वापस लौटना पड़ा. वहीं आक्रोशित छात्रों ने कहा कि बोर्ड की गलती के कारण फिजिक्स केमेस्ट्री, बायोलॉजी आदि विषयों में 45 अंक आने के बाद भी विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया, जबकि अब तक 30 अंक आने पर ही विद्यार्थी पास करते है.
छात्रों ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा परीक्षा के रिजल्ट में अंकों के जोड़ में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर रिजल्ट को प्रभावित किया गया है. जिससे आधे से अधिक छात्र फेल हो गए. इस दौरान छात्रों ने बोर्ड के अध्यक्ष के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




