सुनील हत्याकांड में तीन धराये

Updated at : 07 Jun 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
सुनील हत्याकांड में तीन धराये

एक साल पूर्व भी मार्बल व्यवसायी की हत्या की रची गयी थी साजिश सोना व एके 47 राइफल के विवाद को लेकर हुई हत्या हाजीपुर : मार्बल व्यवसायी सुशील सिंह की अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गयी थी. अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली एसपी के […]

विज्ञापन

एक साल पूर्व भी मार्बल व्यवसायी की हत्या की रची गयी थी साजिश

सोना व एके 47 राइफल के विवाद को लेकर हुई हत्या
हाजीपुर : मार्बल व्यवसायी सुशील सिंह की अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गयी थी. अपराधियों को पकड़ने के लिए वैशाली एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी थी. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लगातार छापेमारी कर रही थी. सोमवार को वैशाली पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अपराधियों को धर दबोचा. पकड़ा गया अपराधियों में एक महनार प्रखंड के हसनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह, शिव कुमार सिंह और हनी सिंह दोनों हाजीपुर के रहने वाले बताये जाते हैं. प्रेसवार्ता के दौरान वैशाली एएसपी अजय कुमार ने बताया कि मार्बल व्यवसायी सुशील सिंह की हत्या की साजिश जयपुर सेंट्रल जेल से रची गयी थी.
अनु सिंह जो की सोना लूट के मामले में जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है. उसी ने ही सुशील सिंह की हत्या की साजिश रची थी. अनु सिंह, मनीश सिंह और गिरोह के दो अन्य सदस्य का मार्बल व्यवसायी के भाई चंदन से काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था. पकड़ा गया हनी सिंह ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया की लूटा गया सोना चंदन सिंह के पास रखा था साथ ही अनु सिंह के गिरोह का एक एके 47 राइफल भी सुशील सिंह के पास था. सोना और राइफल के विवाद को लेकर दोनों में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था. इसी बात को लेकर अनु सिंह ने सुशील सिंह की हत्या की साजिश रची थी.
जयपुर सेंट्रल जेल से रची गयी थी हत्या की साजिश: अनु सिंह ने मोतिहारी जिले के एक अपराधी अमीत कुमार को मार्बल व्यवसायी सुशील कुमार सिंह की हत्या के लिए बोला था. अमीत सिंह ने अपने दो शूटर के साथ इंडस्ट्रिल थाना स्थित मार्बल व्यवसायी की दुकान पर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने जांच के दौरान जब सीडीआर खंगाला तो महनार प्रखंड के हसनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह, मार्बल व्यवसायी के पार्टन शिव कुमार सिंह और हनी सिंह का नाम सामने आया. जहां पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है. हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
क्या कहते हैं अधिकारी
मार्बल व्यवसायसी सुशील कुमार की हत्या को लेकर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था. अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगतार छापेमारी कर रही थी. जहां सोमवार को पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अपराधियों को धर दबोचा है. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ कर रही है.
अजय कुमार, एएसपी, वैशाली
क्या था मामला
14 अप्रैल को इंडस्ट्रियल थाना के पासवान चौक स्थित अज्ञात अपराधियों मे मार्बल व्यवसायी सुशील कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी एक बाइक पर सवार दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आये और मार्बल के रेट को लेकर मोल-भाव करने लगे थें. इसी दौरान दुकान मालिक दुकान से बाहर निकले तो उन लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आनन फानन में मार्बल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था. जहां डाक्टर ने उसे मृत बताया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन