बेलगाम ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
Updated at : 12 Apr 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद चालक को गोदाम में बंद किया ओक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क महुआ : महुआ-मनियारी मुख्य मार्ग पर फुलार चौक के समीप बुधवार को बेलगाम ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को […]
विज्ञापन
घटना के बाद चालक को गोदाम में बंद किया
ओक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
महुआ : महुआ-मनियारी मुख्य मार्ग पर फुलार चौक के समीप बुधवार को बेलगाम ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ गोदाम में बंद कर सड़क जाम कर दिया. उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर गंगटी पंचायत के फुलार गांव निवासी स्व देवेंद्र राय के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब फुलार चौक पर सड़क पार कर रहा था कि मनियारी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया.
जब तक लोग दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे कि खलासी मौके का फायदा उठा भाग निकला. वहीं चालक को पकड़ पिटाई करने के बाद गोदाम में बंद कर इसकी सूचना पुलिस को दी. युवक की मौत की खबर परिजनों के मिलते ही कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों ने परिजनों के साथ घटनास्थल पर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया. सड़क जाम होने से चिलचिलाती धूप में आम यात्रियों को घंटों फजीहत झेलनी पड़ी. उधर सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे एसआई मनोज कुमार को पहले लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया. कुछ पल के लिए पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध लोगों को समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए. तब जाकर तीन घंटे बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर भेज दिया और चालक को हिरासत में ले लिया. उधर मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीडीओ के निर्देश पर मुखिया बैद्यनाथ चंद्रवंशी ने दिया.
दादा के शव का दाह-संस्कार करने जा रहा था युवक
प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गंगटी पंचायत निवासी राजद नेता रंजीत राय के पिता 58 वर्षीय नवल राय की मौत सड़क दुर्घटना में सोमवार की देर रात हो गयी थी. जिनका शव बुधवार को परिजनों के द्वारा हाजीपुर के कोनहारा घाट दाह संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा था. शव को जलाने के लिए फुलार चौक पर ही जलावन की खरीदारी करने के बाद बस पर रखा जा रहा था कि मृतक के रिश्ते में लगने वाला पोता स्व देवेंद्र राय के पुत्र राजू कुमार राय को बेलगाम ट्रक ने कुचल डाला. उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी. युवक की मौत होते ही वृद्ध का शव छोड़ ग्रामीण युवक के शव के पास आकर महुआ-मनियारी मार्ग को जाम कर दिया. महज दो दिनों में उक्त चौक पर सड़क दुर्घटना में दो दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत से परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों के भी आंखों से आंसू निकल पड़े. इतनी बड़ी दर्दनाक घटना को देखते हुए चौक पर के दुकानदार भी अपने अपने दुकानों को बंद कर सड़क पर उतर गये.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. चालक को हिरासत में लेने और ट्रक को जब्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया है. थानाध्यक्ष को मीटिंग से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
मनोज कुमार, एसआई महुआ थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




