बारिश व ओलावृष्टि से तीन महिलाओं की मौत

Updated at : 08 Apr 2018 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश व ओलावृष्टि से तीन महिलाओं की मौत

चेचर व पातेपुर में दीवार गिरने से एक-एक व सेंदुआरी में वज्रपात से एक महिला की मौत हाजीपुर (वैशाली) : शनिवार को बेमौसम हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बारिश व ओलावृष्टि के साथ काफी देर तक चली तेज आंधी से […]

विज्ञापन

चेचर व पातेपुर में दीवार गिरने से एक-एक व सेंदुआरी में वज्रपात से एक महिला की मौत

हाजीपुर (वैशाली) : शनिवार को बेमौसम हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि से दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बारिश व ओलावृष्टि के साथ काफी देर तक चली तेज आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये तथा बिजली के तार व पोल गिर गये. जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाने की चेचर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में आंधी-पानी से घर की दीवार गिरने से सुमन सिंह की 48 वर्षीया पत्नी रीता देवी की मलबे के नीचे दब जाने से मौत हो गयी. उसके पुत्र कुंदन ने बिदुपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.
वहीं, सदर थाने के सेंदुआरी के पक्का इंडा टोला में वज्रपात से स्व टेनी राय की 60 वर्षीया पत्नी समुंद्री देवी की मौत हो गयी. वह घर के समीप खड़ी थी. समुंद्री देवी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए हाजीपुर-महुआ मार्ग को सेंदुआरी चौक के समीप जाम कर दिया. इधर, पातेपुर की नीरपुर पंचायत के चकबदी साल गांव में आंधी-पानी के दौरान घर गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक 60 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गयी. जबकि, रेखा देवी पति राजेश राय, सीताराम राय, संगीता देवी, पति उपेंद्र राय, गणेश राय, सुरेश महतो के घर क्षतिग्रस्त हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन