दो दुकानों में हुई चोरी, प्राथमिकी

लालगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पकड़ी चौक स्थित मोबाइल दुकान सहित दो दुकानों में रविवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. जिसमें दुकानदारों को लगभग एक लाख की क्षति हुई है. इस संबंध में बिलनपुर गांव निवासी मोबाइल दुकानदार बिपिन कुमार ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब अपनी […]
लालगंज : थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पकड़ी चौक स्थित मोबाइल दुकान सहित दो दुकानों में रविवार की रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. जिसमें दुकानदारों को लगभग एक लाख की क्षति हुई है. इस संबंध में बिलनपुर गांव निवासी मोबाइल दुकानदार बिपिन कुमार ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के करीब अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर वह घर चला गया था. सुबह में उसे आसपास के दुकानदारों ने फोन पर बताया कि उसके दुकान का ताला कटा हुआ है. जब आकर देखा, तो दुकान का सारा सामान अस्त व्यस्त था, तथा दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर व लगभग सत्तर हजार रुपये मूल्य का मोबाइल तथा गल्ला में रखा करीब सात हजार रुपया गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




