करेंट से मजदूर की मौत, तीन जख्मी
Updated at : 26 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. पोल लगाने के दौरान हाइटेंशन की चपेट में आये पीड़ित भगवानपुर : थाना क्षेत्र के शाहमिया रोहुआ चौक के समीप एयरटेल टॉवर में बिजली का तार ले जाने के लिए सीमेंट का पोल लगाने के दौरान बिजली के करेंट से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो […]
विज्ञापन
घटना. पोल लगाने के दौरान हाइटेंशन की चपेट में आये पीड़ित
भगवानपुर : थाना क्षेत्र के शाहमिया रोहुआ चौक के समीप एयरटेल टॉवर में बिजली का तार ले जाने के लिए सीमेंट का पोल लगाने के दौरान बिजली के करेंट से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भगवानपुर पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर लाया, जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि रोहुआ चौक के समीप स्थित एयरटेल टॉवर में बिजली के कनेक्शन के लिए कंपनी के संवेदक द्वारा स्थानीय मजदूरों के द्वारा बिजली का तार ले जाने के लिए सीमेंट का खंभा लगाने का कार्य कराया जा रहा था. उसी दौरान खंभा लगाने के क्रम में खंभा ग्यारह हजार वोल्ट के तार में सट गया,
जिससे खंभा लगा रहे चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल पहुंचते ही रोहुआ निवासी रामईश्वर पासवान के पुत्र सकिंदर कुमार उर्फ कृष्ण कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल शाहमिंया रोहुआ निवासी दीपलाल पासवान के पुत्र लगनदेव पासवान, चंदेश्वर पासवान के पुत्र अरूण कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी मो. अलीशेर के पुत्र मो कैसर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया. वहीं संवेदक के मुंशी सकरा थाना क्षेत्र के ही रतनपुर गांव निवासी अनिल प्रसाद साह के पुत्र आलोक कुमार को पुलिस अपने हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा कार्य कर रहे मजदूरों को किसी भी तरह का सेफ्टी नहीं दिया गया था. किसी भी मजदूर को हेलमेट तक पहने हुए नहीं देखा गया.
बोले पुलिस पदाधिकारी
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एक की मौत हो गयी. घटना संवेदक के लापरवाही के कारण हुई. इसकी जांच करायी जायेगी.
अजय कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष, भगवानपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




