जानलेवा बन रहे जर्जर तार, विभाग बेपरवाह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. परिजनों ने जताया विरोध, जनप्रतिनिधियों ने दिया मुआवजे का आश्वासन हाजीपुर : सदर अस्पताल हाजीपुर में बुधवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब करेंट की चपेट में आये घायलों को अस्पताल लाया गया. माहौल और गमगीन तब हो गया,जब अस्पताल के चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया.मृतकों में बिदुपुर […]
विज्ञापन
हादसा. परिजनों ने जताया विरोध, जनप्रतिनिधियों ने दिया मुआवजे का आश्वासन
हाजीपुर : सदर अस्पताल हाजीपुर में बुधवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब करेंट की चपेट में आये घायलों को अस्पताल लाया गया. माहौल और गमगीन तब हो गया,जब अस्पताल के चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया.मृतकों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी रामनरेश राय का पुत्र किशन राय और नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक निवासी स्व. सुनील ठाकुर का पुत्र संजीव ठाकुर शामिल है. ऑटो से सभी घायलों को सदर अस्पताल परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया था.
विधायक ने परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना : स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने मृतक संजीव ठाकुर के परिजनों से सदर अस्पताल पहुंचकर संवेदना जतायी और परिजनों के लिए मुआवजे की मांग भी की. विधायक सिंह ने यह भी बताया कि विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से उनकी मामले को लेकर बात हुई है,अभियंता ने उन्हें आश्वासन भी दिया है कि मुआवजे के लिए आवश्यक कागजात कार्यालय तक पहुंचने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी. अस्पताल में विधायक अपने समर्थकों के साथ सूचना मिलते ही पहुंच गये थे.
जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों को दी सांत्वना : घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल, एसआई गजेंद्र प्रसाद सिंह,अशोक कुमार आदि दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. वहीं मुखिया श्वेता कुमारी,पूर्व मुखिया सुनील कुमार उर्फ काली राय,पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार,पंचायत समिति सदस्य सुधीर पंडित सहित अन्य ने वहां पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. वहीं घायलों का हाल चाल जानने के बाद मुखिया ने जिला प्रशासन व सरकार से मृतक के आश्रितों व घायलों को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की. घटना से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन के लिए जैसे ही ठेला और वाहन के साथ काफिला निकला और महादलित टोले से गुजर ही रहा था की डीजे वाहन 11 हजार के हाईवोल्टेज तार से स्पर्श कर गया. जिसके कारण पूरे वाहन पर करेंट प्रवाहित हो गया और सभी झुलस गये. घटना होते ही लोग मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को छोड़ जख्मी युवकों को आनन फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल एवं निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गये.उसके बाद दो युवकों को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
विद्युत विभाग की लापरवाही से होते हैं हादसे : कंचनपुर गांव के लोगों ने अपना आक्रोश जताते हुए कहा कि क्षेत्र में जर्जर तारों को विभाग द्वारा नही बदले जाने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति लापरवाही बरतने से अक्सर घटनाएं होती है.बिदुपुर के कंचनपुर की घटना जिले की इस तरह की कोई पहली घटना नही है.इससे पहले भी राजापाकर थाना क्षेत्र सहित अन्य थाना क्षेत्रों में विभाग की लापरवाही ने कई लोगों की जान पूर्व में ले चुकी है.
सदर अस्पताल परिसर में जुटी रही लोगों की भीड़ : दो युवकों की चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार घायलों में कंचनपुर के ही अमीर लाल राय का पुत्र अखिलेश कुमार, बनेला राय का पुत्र धीरज कुमार व अमोद राय का पुत्र राहुल कुमार शामिल है, जिनका इलाज जढूआ स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.
बोले अधिकारी
मूर्ति विसर्जन को लेकर वाहन के साथ चल रहे युवकों की टोली के करेंट की चपेट में आने से दो की मौत हो गयी, जबकि तीन गम्भीर रूप से झुलस भी गए. मामले की जांच की जा रही है. स्थिति सामान्य है.
रितेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष, बिदुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




