बालू लादे ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लादे ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

चांदपुरा ओपी पुलिस ने की कार्रवाई हाइवा मालिक व चालक के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने दर्ज करायी प्राथमिकी गिरफ्तार चालक भेजा गया जेल देसरी : चांदपुरा ओपी की पुलिस ने हाजीपुर-महनार पथ एसएच-93 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बालू लदे हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. […]

विज्ञापन

चांदपुरा ओपी पुलिस ने की कार्रवाई

हाइवा मालिक व चालक के खिलाफ जिला खनन अधिकारी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
गिरफ्तार चालक भेजा गया जेल
देसरी : चांदपुरा ओपी की पुलिस ने हाजीपुर-महनार पथ एसएच-93 पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बालू लदे हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. जिसकी सूचना ओपी पुलिस ने जिला खनन विभाग को दी. सूचना मिलते ही जिला खनन पदाधिकारी श्यामानंद ठाकुर ओपी पहुंच कर जब्त हाइवा ट्रक के चालक से पूछताछ शुरू कर दिया. खनन अधिकारी ने जब्त हाइवा की जांच की तो उसमें 550 सीएफटी बालू लदा पाया.
बालू के संबंध में गिरफ्तार चालक बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के ढोरी पांडयापुर निवासी परशुराम यादव से कागजात एवं चालान की मांग की गयी तो वह कुछ भी नही दिखा सका, जिस पर खनन अधिकारी ने बालू को अवैध बताते हुए वाहन, चालक एवं मालिक द्वारा बिहार लघु खनिज समनुदान नियमावली 1972 एवं बिहार राज्य अवैध खनन, परिवहन, भंडारण खनिज अधिनियम 2003 का उल्लंघन होना पाया. जिस पर उन्होंने वाहन चालक एवं वाहन मालिक पर चांदपुरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन