सर्जरी से पहले इस शख्स को जेल भिजवाने की कसम खाएगा अरमान, अभीरा करेगी चौंकाने वाला खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो – यूट्यूब
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अहम मोड़ आएगा, क्योंकि अरमान की सर्जरी से पहले ऋषभ को जेल भिजवाने की कसम खाता है. इधर अभीरा कहती है कि अरमान के पूरी तरह ठीक होने की संभावना 0.01 परसेंट है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है, जो अपने मेडिकल रिपोर्ट्स को लेकर डॉक्टर से मिलने पहुंचता है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि उसके दिमाग में मौजूद ट्यूमर अब बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है और जल्द से जल्द सर्जरी करवाना जरूरी है. अगर देरी हुई तो उसकी याददाश्त भी खो सकती है.
Armaan Critical, Undergo Surgery: अरमान हुआ क्रिटिकल, जल्द करवानी पड़ेगी सर्जरी
डॉक्टर्स की बात सुनकर अरमान घबरा जाता है. वह जानना चाहता है कि क्या ऑपरेशन के बाद उसकी जिंदगी और यादें दोनों सेफ रहेंगी या नहीं. डॉक्टर कोई झूठी उम्मीद देने के बजाय साफ कहते हैं कि ब्रेन सर्जरी काफी क्रिटिकल होती है, तो कोई गारंटी नहीं दी जा सकती.

Disha Learns Truth About Rishabh being Stalker: ऋषभ ही स्टॉकर था, दिशा को पता चलता है सच
दूसरी तरफ दिशा, तान्या से माफी मांगती है. उसे लगता है कि कृष की सच्चाई सामने लाने की वजह से तान्या स्ट्रेस में आ गई और इसी कारण उसने अपना बच्चा खो दिया. दूसरी तरफ मायरा की फोटो पर उसकी नजर पड़ती है और उसे एहसास होता है कि ऋषभ ही स्टॉकर था.
यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच
यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच
Armaan Chances Survival 0.1 Percent: अरमान की बचने की संभावना सिर्फ 0.1 परसेंट है
उधर घर में मुक्ति और मायरा, अरमान और अभीरा का इंतजार कर रहे होते हैं. दोनों मेडिकल रिपोर्ट की बात छिपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच सामने आ ही जाता है. आखिरकार अभीरा खुलासा करती है कि अरमान के पूरी तरह ठीक होने की संभावना सिर्फ 0.1 परसेंट है. यह खबर सुनकर पूरा परिवार टूट जाता है. वह कहती है कि अरमान हमेशा से लड़ाकू रहा है और इस बार भी हार नहीं मानेगा.

ऋषभ को जेल भिजवाने की कसम खाता है अरमान
अपनी बीमारी की गंभीरता को समझते हुए अरमान कुछ अहम फैसले लेने लगता है. उसकी सबसे बड़ी चिंता मायरा को इंसाफ दिलाना है. वह ठान लेता है कि ऑपरेशन से पहले ऋषभ की सच्चाई सबके सामने लाकर उसे जेल पहुंचाएगा. इसके लिए वह मुक्ति से सबूत जुटाने में मदद मांगता है.
यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा
यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










