पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी

Updated at : 09 Jan 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी

पकड़ा गया अपराधी आर्म्स के सप्लायर का काम करता था हाजीपुर : सदर थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात कई आपराधिक मामलों में फरार कुख्यात अपराधी सिपाही राय को पुलिस ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष को को गुप्त सूचना मिली थी की मदारपुर गांव में कुछ लोग अपराध की योजना […]

विज्ञापन

पकड़ा गया अपराधी आर्म्स के सप्लायर का काम करता था

हाजीपुर : सदर थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात कई आपराधिक मामलों में फरार कुख्यात अपराधी सिपाही राय को पुलिस ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष को को गुप्त सूचना मिली थी की मदारपुर गांव में कुछ लोग अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे है. सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दल बल के साथ मदारपुर गांव पहुंची. पुलिस को देख सभी अपराधी भागने लगे, वहीं पुलिस ने सिपाही राय को धर दबोचा. जिसे गिरफ्तार कर सदर थाना लाया गया. पकड़ा गया.
पकड़ा गया अपराधी सिपाही राय सदर थाना क्षेत्र के चकनूर गांव का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया सिपाही राय आर्म्स के सप्लायर का काम भी करता है. सदर थाने के अस्तिपुर गांव में दस दिन पूर्व हुई गोलीबारी में भी वह संलिप्त रहा था. इसके अलावा भी अन्य कई कांडों में पुलिस उसकी तलाश थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन