देसी शराब बनानेवाली सामग्री के साथ दो धराये

Updated at : 09 Jan 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब बनानेवाली सामग्री के साथ दो धराये

देसरी : हाजीपुर-महनार पथ एसएच-93 पर चांदपुरा ओपी की पुलिस ने ऑटो से देसी शराब बनानेवाली सामग्री सौ किलो गुड़ और एक किलो नौसादर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ऑटो से गुड़ और नौशादर ले जा रहे […]

विज्ञापन

देसरी : हाजीपुर-महनार पथ एसएच-93 पर चांदपुरा ओपी की पुलिस ने ऑटो से देसी शराब बनानेवाली सामग्री सौ किलो गुड़ और एक किलो नौसादर के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ऑटो से गुड़ और नौशादर ले जा रहे हैं. इसके बाद जांच के दौरान सामान के साथ बिदुपुर थाने के माईल निवासी जितेंद्र पासवान और भिखनपुरा निवासी रमेश राय को गिरफ्तार किया गया. अनुमान लगाया गया है कि जब्त नौशादर और गुड़ से करीब तीन हजार लीटर देशी शराब बनायी जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन