ठंड में भी चल रहे कई निजी स्कूल

Updated at : 04 Jan 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड में भी चल रहे कई निजी स्कूल

लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थान है, जहां बच्चे को सुबह के छह सात बजे से लेकर ग्यारह बजे तक निजी स्कूल के संचालक स्कूल चलाते है. जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा और जिला प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी हिदायत दी गयी है कि किसी भी सरकारी […]

विज्ञापन

लालगंज नगर : प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे निजी विद्यालय व कोचिंग संस्थान है, जहां बच्चे को सुबह के छह सात बजे से लेकर ग्यारह बजे तक निजी स्कूल के संचालक स्कूल चलाते है. जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा और जिला प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी हिदायत दी गयी है कि किसी भी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल को कड़ाके की ठंड के कारण बंद रखना है.

बावजूद कुछ निजी संस्थान व निजी कोचिंग सेंटर है, जो रविवार को भी नहीं बंद रखते है. कारण अपने निजी स्कूल को फोकस करना है. बच्चे एवं बच्चियों को कड़ाके की ठंड में बच्चे की शारीरिक विधि व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये और उस पर स्कूल प्रबंधन ध्यान नहीं देती. इस संबंध में शिक्षा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि वैसे संस्थानों पर कार्रवाई की जायेगी.

चौक-चौराहों पर हुई है अलाव की व्यवस्था
शीतलहर और ठंड को देखते हुए नगर के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है. नगर के स्टेशन परिसर, रैन बसेरा के पास, मस्जिद चौक, अंजानपीर चौक, सदर अस्पताल परिसर, राजेंद्र चौक, अनवरपुर चौक, गांधी चौक, थाना चौक, सुभाष चौक एवं पासवान चौक पर रोजना अलाव जलाये जा रहे हैं.
सिद्धार्थ हर्ष वर्द्धन, नगर कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन