बस-ऑटो में टक्कर से महिला घायल

Updated at : 03 Jan 2018 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
बस-ऑटो में टक्कर से महिला घायल

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को देर शाम बस ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को देर शाम बस ने ऑटो में टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल महिला गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा गांव निवासी सपना देवी ( 30) जो प्रमोद कुमार की पत्नी है.

घटना की जानकारी मिलते ही घायल को देखने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजन के अनुसार महिला पटना चिकित्सक के यहां इलाज के लिए गयी हुई थी. चिकित्सक से इलाज कराके वापस हाजीपुर लौट रही थी इसी बीच महात्मा गांधी सेतु पर घटना घट गयी. जानकारी के अनुसार ऑटो में ठोकर मारने के बाद बस चालक फरार हो गया.

युवक घायल: हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक के पास मंगलवार को पैर में छड़ लगने से एक युवक घायल हो गया.परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया. घायल युवक नखास निवासी सोनू राज (14) जो संतोष जायसवाल का पुत्र है. जानकारी के अनुसार युवक को आंशिक रूप से करेंट का झटका लगा उसके बाद पास के ही रखा छड़ से पैर जख्मी हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन