बिहार में शराब की 539 पेटियां बरामद, 8 गिरफ्तार

Updated at : 01 Jan 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शराब की 539 पेटियां बरामद, 8 गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर जिले में पुलिस ने भारत में निर्मित विदेशी शराब की 539 पेटियां एक ट्रक से बरामद की हैं. इसके साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो राज्य में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध है […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर जिले में पुलिस ने भारत में निर्मित विदेशी शराब की 539 पेटियां एक ट्रक से बरामद की हैं. इसके साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जो राज्य में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध है और नये साल के जश्न को देखते हुए पुलिस एवं आबकारी अधिकारी राज्य में शराब की तस्करी पर नजर रख रहे हैं.

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल रात वैशाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर मंसूरपुर गांव के पास एक ट्रक को पकड़ा जो पंजाब में गुरदासपुर से आ रहा था. पुलिस ने 4744 लीटर शराब बरामद की, जो 539 पेटियों में थी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. आरोपियों से करीब सात लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन बरामद कियेगये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन