िडक्की में रखे थे एक लाख, बदमाश उड़ा ले गये

भगवानपुर/सराय : सराय बाजार में उचक्कों ने चाय दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा लिये. मामले के संबंध में राजापाकर प्रखंड के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत सचिव जगलाल राय ने बताया कि वह गोरौल बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से एक लाख रुपये निकासी कर […]
भगवानपुर/सराय : सराय बाजार में उचक्कों ने चाय दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा लिये. मामले के संबंध में राजापाकर प्रखंड के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के पंचायत सचिव जगलाल राय ने बताया कि वह गोरौल बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से एक लाख रुपये निकासी कर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में रखकर राजापाकर जा रहे थे. इसी दौरान सराय बाजार में एक चाय दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ा कर चाय पीने गया और जब बाहर निकला तो मोटरसाइकिल का डिक्की टूटा हुआ था तथा उसमें रहे रुपये गायब थे.
श्री राय ने घटना के संबंध में सराय थाना में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. दूसरी ओर सराय बाजार के ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से थाना क्षेत्र के ही इनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी स्व. रामवृक्ष महतो के पुत्र शिवपुजन महतो बीस हजार रुपये की निकासी कर अपने पॉकेट में रखकर शाखा से बाहर निकल ही रहा था कि उसके पॉकेट से किसी ने बीस हजार रुपये खींच लिया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सराय रमण कुमार ने शाखा परिसर में पहुंच कर शाखा में लगे वीडियो फुटेज को खगांलते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




