दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक में लगायी आग

Updated at : 08 Dec 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक में लगायी आग

हादसा.ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार किशोर के घायल होने से आक्रोशित हुए लोग हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब आक्रोशित लोग एक ट्रक में आग लगाने के बाद जाम में फंसे कई वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे. घटना का […]

विज्ञापन

हादसा.ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार किशोर के घायल होने से आक्रोशित हुए लोग

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब आक्रोशित लोग एक ट्रक में आग लगाने के बाद जाम में फंसे कई वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे. घटना का कारण ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार एक किशोर का घायल होना था. घायल रौनक कुमार(13) सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी पंकज राय का पुत्र है. यह घटना तब हुई जब वह साइकिल से सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी पश्चिमी मोहल्ला स्थित अपनी ननिहाल जा रहा था. इसी दौरान हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक के चालक ने अनियंत्रित होकर उसकी साइकिल में ठोकर मार दी.
इससे रौनक साइकिल से नीचे गिर गया और ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया. इस घटना में उसके दोनों पैर जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घायल किशोर की ननिहाल के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. आक्रोशित लोगों ने पहले ट्रक को अपना निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी. ट्रक में आगजनी के कारण रामाशीष चौक के समीप जाम लग गया.इसके बाद उत्तेजित लोगों ने जाम में फंसे दर्जनों वाहनों के शीशे तोड़ दिये. इस दौरान वहां अराजकता की स्थिति बनी रही. आगजनी और जाम की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
वहीं सूचना देकर दमकल को बुलाया गया और ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया. सदर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल किशोर और ट्रक मालिक का बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन