वैशाली में छठपूजा के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत

Updated at : 28 Oct 2017 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली में छठपूजा के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत

हाजीपुर : छठ पर्व के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छठ घाट बनाने व स्नान करने के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीन किशोर जबकि दो युवक शामिल हैं. चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को पातेपुर और महुआ में जबकि चौथे और अंतिम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : छठ पर्व के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छठ घाट बनाने व स्नान करने के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीन किशोर जबकि दो युवक शामिल हैं. चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को पातेपुर और महुआ में जबकि चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को बिदुपुर, भगवानपुर और तेरसिया घाट पर हादसे हुए. पातेपुर थाना क्षेत्र के लहलादपुर हबीब नून नदी घाट पर स्नान करने के दौरान गुरुवार को खेसराही पंचायत निवासी विनोद राम के पुत्र किशुन कुमार(11) की डूबने से मौत हो गयी.

उसी दिन महुआ के खीराचक गांव में वाया नदी घाट पर छठ घाट बनाने के दौरान खीराचक गांव निवासी विनोद पांडेय के पुत्र अंकित कुमार(14) की डूबने से मौत हो गयी. इधर, शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ दने के क्रम में बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर सहदुल्लाहपुर चकफरीद घाट पर स्नान करने के दौरान उसी थाने के पानापुर गांव निवासी जीतन सिंह का पुत्र गंभीर कुमार (30) डूब गया.
भगवानपुर में वायानदी के मांगनपुर घाट पर मुजफ्फरपुर के सरैया थाने के चौबे अंबारा गांव निवासी दिलीप साह का पुत्र अंकित कुमार(14) की डूबने से मौत हो गयी. वह अपनी मां के साथ भगवानपुर के मांगनपुर गांव स्थित नाना के यहां आया हुआ था. गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया घाट पर अपने दोस्त के साथ छठ पूजा देखने आये झारखंड के एक युवक की डूबने से मौत हो गयी.
तेरसिया गंगा घाट पर झारखंड के युवक की डूबने से मौत : गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह झारखंड के युवक की नदी में डूब कर मौत हो गयी. मृतक विक्की पोंटिंग झारखंड के चुटिया थाना क्षेत्र के महादेव भंडा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र बताया गया है. वह एक निजी कंपनी में काम करता था. डूबने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसके शव को बाहर निकाला गया.मालूम हो कि विक्की पटना नंदलाल छपरा स्थित विकास के मकान में किरायेदार था. विकास से उसकी गाढ़ी मित्रता थी. इसी को लेकर वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पर्व में शामिल होने आया था.
पातेपुर में नून नदी में डूब कर किशोर की मौत : पातेपुर प्रखंड की खेसराही पंचायत के लहलादपुर निवासी 11 वर्षीय किशुन कुमार की नून नदी में डूबकर मौत हो गयी.
जानकारी के अनुसार खेसराही पंचायत के लहलादपुर निवासी विनोद राम का 11 वर्षीय पुत्र किशुन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ लहलादपुर हबीबपुर में नून नदी स्थित घाट पर स्नान करने गया था. गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूब गया. उसे डूबते देख उसके साथियों ने चिल्लाना शुरू किया, तो आसपास के लोग वहां पहुंचे. लोगों के सहयोग से नदी से शव को निकाला गया और पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये. जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.
परिजनों ने घटना की सूचना बीडीओ डॉ बीएन सिंह और सीओ पंकज कुमार को दी. दोनों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. बीडीओ ने बताया कि उक्त घाट पर छठ नहीं हो रहा था, क्योंकि उस पर प्रतिबंध लगाया गया था.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन