डेढ़ दर्जन घाट किये गये खतरनाक घोषित

Updated at : 25 Oct 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ दर्जन घाट किये गये खतरनाक घोषित

हाजीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने और व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये गये हैं. इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सेवारत रहेगा. जिलाधिकारी रचना पाटिल ने सभी घाटों पर आवश्यक इंतजाम का […]

विज्ञापन

हाजीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने और व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये गये हैं. इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे सेवारत रहेगा. जिलाधिकारी रचना पाटिल ने सभी घाटों पर आवश्यक इंतजाम का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया.

फायर ब्रिगेड के सभी वाहनों को पूर्णत: तैयार रखने और सभी दंडाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने प्रमुख घाटों पर लाइट की व्यवस्था करने, खतरनाक घाटों के बारे में प्रचार-प्रसार करने निजी नावों का परिचालन पूर्णत: बंद रखना सुनिश्चित करने, घाटों पर पटाखों की बिक्री एवं पटाखे फोड़े जाने पर प्रतिबंध रखे जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया.

जिले के ये घाट हैं खतरनाक : जिला प्रशासन ने नगर के दो घाटों समेत जिले के विभिन्न अंचलों के लगभग ढेर दर्जन नदी घाटों को खतरनाक घोषित किया है. आमजनों के बीच खतरनाक घाटों की सूचना पहुंच सके इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा की ओर से मंगलवार को खतरनाक घाटों की सूची जारी की गयी.
घाटों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध
निजी नावों का परिचालन रहेगा बंद
इन घाटों को घोषित किया गया खतरनाक
हाजीपुर नगर का कौशल्या घाट एवं क्लब घाट
बिदुपुर अंचल में
जमींदारी घाट (इस पार और उस पर)
खालसा घाट (इस पार और उस पर)
चेचर घाट
दिलावरपुर घाट
नावानगर घाट
अमेर घाट
लालगंज अंचल में
बसंता-जहानाबाद घाट का आंशिक भाग
राघोपुर अंचल में
चकसिंगार घाट
जुड़ावनपुर घाट
रुस्तमपुर घाट
जेठुली घाट
केवला घाट (मघहा बहरामपुर)
महनार अंचल में
बॉर्डर घाट, हसनपुर
गणिनाथ मंदिर घाट
चेतनाथ मध्य विद्यालय, तीन मोहनिया घाट
फतेह कमाली घाट (शिव मंदिर के पास)
अलीपुर हट्टा घाट
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन