विवाद में मारपीट, पांच घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महनार : थाना क्षेत्र के हरपुर फटिकवारा गांव में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घायलों के नाम पंकज कुमार सिंह, कंचन देवी, आशीष कुमार, विजय प्रताप सिंह व विजय प्रकाश बनाये […]
विज्ञापन
महनार : थाना क्षेत्र के हरपुर फटिकवारा गांव में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घायलों के नाम पंकज कुमार सिंह, कंचन देवी, आशीष कुमार, विजय प्रताप सिंह व विजय प्रकाश बनाये गये हैं, जिनमें पंकज सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज के लिये महनार अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.
उक्त मामले में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज आदि आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










