लालगंज में टीवीएस एजेंसी से ढाई लाख रुपये की हुई लूट
Updated at : 18 Oct 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन

लालगंज नगर : धनतेरस की शाम अपराधियों ने लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक स्थित कृष्णा टीवीएस एजेंसी से हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार छह लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले. एजेंसी के संचालक सह अगरपुर […]
विज्ञापन
लालगंज नगर : धनतेरस की शाम अपराधियों ने लालगंज थाना क्षेत्र के तीनपुलवा चौक स्थित कृष्णा टीवीएस एजेंसी से हथियार के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिये.
दो बाइक पर सवार छह लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले. एजेंसी के संचालक सह अगरपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह एजेंसी के काउंटर पर बैठा हुए थे. धनतेरस की खरीद-बिक्री के बाद अन्य कर्मी भी अपने-अपने काम में व्यस्त थे.
इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे छह नकाबपोश अपराधियों में से तीन एजेंसी के अंदर घुस गये. इसमें से एक अपराधी ने उनके ऊपर पिस्तौल तान दी और हथियार का भय दिखा कर अन्य कर्मियों को भी बंधक बना लिया. इसके बाद काउंटर में बाइक बिक्री के रखे गये ढाई लाख रुपये लूट लिये. रुपये लूटने के बाद सभी अपराधी उत्तर की ओर भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में लोगों का हुजूम जुट गया. आक्रोशित लोगों ने लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग को तीनपुलवा चौक के समीप जाम कर दिया.
सूचना मिलते ही लालगंज की पुलिस भी वहां पहुंच गयी. थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने टीवीएस एजेंसी में लूटपाट की है. अपराधियों को चिह्नित करने के लिये पुलिस आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. एजेंसी संचालक की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




