पिस्तौल के बल पर शिक्षिका का अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 17 Oct 2017 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर शिक्षिका का अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

कंप्यूटर पर छेड़छाड़ कर फोटो किया वायरल भगवानपुर (वैशाली) : हथियार के बल पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की गयी़ पीड़िता ने भगवानपुर थाने में गांव के एक लड़के समेत तीन अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने […]

विज्ञापन

कंप्यूटर पर छेड़छाड़ कर फोटो किया वायरल

भगवानपुर (वैशाली) : हथियार के बल पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया. इसके बाद उसके साथ छेड़खानी की गयी़

पीड़िता ने भगवानपुर थाने में गांव के एक लड़के समेत तीन अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवती ने प्राथमिकी में बताया है कि वह विद्यालय से घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही भिखारी सहनी का पुत्र अमोद सहनी और दो अज्ञात अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया. पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसकी फोटो खींच ली.फोटो को कंप्यूटर के माध्यम से छेड़छाड़ कर मांग में सिंदूर जैसा दिखा कर वायरल कर दिया.

इसके बाद माता-पिता पर शादी कराने का दबाव बनाने लगा. अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित अमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी है. इससे मेरा पूरा परिवार दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन