वैशाली : भूमि विवाद में चाकू घोंपकर वृद्ध की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सहदेई बुजुर्ग ओपी के विहजादी विंद टोला में रविवार की रात भूमि विवाद में 70 वर्षीय गुज्जी महतो की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. वह अपने झोंपड़ीनुमा घर के आंगन में सोया हुआ था. मृतक के पुत्र सुनील महतो ने सहदेई ओपी में पड़ोसी जीवस महतो और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
सहदेई बुजुर्ग ओपी के विहजादी विंद टोला में रविवार की रात भूमि विवाद में 70 वर्षीय गुज्जी महतो की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी. वह अपने झोंपड़ीनुमा घर के आंगन में सोया हुआ था. मृतक के पुत्र सुनील महतो ने सहदेई ओपी में पड़ोसी जीवस महतो और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. वृद्ध की मौत के बाद घटनास्थल पर डीएसपी रजनीश कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा राय, ओपी अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










