छात्रों के गुटों में खूनी संघर्ष, चार जख्मी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के समीप स्थित होटल मैनेजमेंट कॉलेज में बुधवार की सुबह संस्थान के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में चार छात्र घायल हो गये. मारपीट की घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कॉलेज के छात्रों ने सभी घायलों […]
विज्ञापन
हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के पासवान चौक के समीप स्थित होटल मैनेजमेंट कॉलेज में बुधवार की सुबह संस्थान के छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में चार छात्र घायल हो गये. मारपीट की घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कॉलेज के छात्रों ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और उन्हें भर्ती कराकर तत्काल उनका इलाज शुरू कराया.
घायलों में छात्र अमीज कुमार मल्लिक, सुभाषचंद्र भारती, अमित कुमार सिंह और मोहम्मद असेर हुसैन शामिल है. बता दें कि मंगलवार को खेल के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी, इसी घटना को लेकर बुधवार को भी दोनों गुटों के बीच दुबारा मारपीट की घटना हुई.
मालूम हो कि उक्त संस्थान में पहले भी कई बार छात्रों के विभिन्न गुटों के बीच इस तरह के मामले प्रकाश में आ चुके हैं.
घायल एक छात्र को पटना किया रेफर : संस्थान के छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट की घटना के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल एक छात्र मोहम्मद असेर हुसैन को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर में मंगलवार को खेलने के दौरान दो छात्रों के गुटों में नोकझोंक शुरू हुई थी. इसी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह अचानक दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें चार छात्र घायल हो गये.
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज के प्रोफेसर समेत दर्जनों छात्र घायल को देखने सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार एक छात्र एएसआइ का पुत्र है, वह भी घटना के दौरान घायल हुआ है.वहीं घायल चार छात्रों में तीन छात्रों को कॉलेज के प्रोफेसर व छात्र अपने साथ कॉलेज लेकर चले गये.
क्या कहते हैं अधिकारी
होटल प्रबंधन संस्थान के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. अब तक किसी की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. छात्रों के घायल होने की सूचना है.आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
शिवेंद्र पासवान, अवर निरीक्षक, सदर थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










