गरीबों व युवाओं के लिए मसीहा थे बिहार केसरी

Updated at : 11 Oct 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों व युवाओं के लिए मसीहा थे बिहार केसरी

हाजीपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्री कृष्ण सिंह सही मायनों में गरीबों व युवाओं के मसीहा थे. पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 21 अक्तूबर को श्री कृष्ण सिंह जयंती समिति के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. ये बातें सराय के पटेढ़ा स्थित राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष […]

विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत श्री कृष्ण सिंह सही मायनों में गरीबों व युवाओं के मसीहा थे. पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 21 अक्तूबर को श्री कृष्ण सिंह जयंती समिति के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा.

ये बातें सराय के पटेढ़ा स्थित राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्यक्ष के आवास पर मंगलवार को पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह ने कही. वे वहां जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं सहित अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि श्री बाबू एक महान विभूति के रूप में समाज में प्रतिष्ठित हैं. वर्तमान में लोग सामाजिक न्याय और अधिकार की बात करते हैं, लेकिन सही मायनों में सामाजिक न्याय की धारा विकसित करने वाले श्री कृष्ण बाबू ही थे. बिहार और झारखंड में जितने भी कल कारखाने एवं उद्योग स्थापित हुए, वे सभी बाबू की निष्ठा के साथ की गयी देश सेवा के परिणाम हैं. दलितों, वंचितों को उनका हक दिलाने को लेकर कार्य करने एवं भूमिहीनों को भूमि दिलाने जैसा पवित्र काम उन्होंने किया था.
उनके द्वारा किये गये कार्य आज भी उनके सरल एवं सार्वजनिक व्यक्तित्व की कहानी कहते हैं. डॉ सिंह ने श्री कृष्ण बाबू के व्यक्तित्व को चमत्कारिक बताते हुए कहा कि सभी वर्गों और तबको के लोगों को उनकी जयंती मनानी चाहिए.
साथ ही उन्होंने 21 अक्तूबर को पटना में आयोजित जयंती समारोह में भाग लेने की लोगों से अपील की. वहां मौजूद परिषद के अध्यक्ष किशलय किशोर ने कहा कि श्री बाबू के लिए युवाओं के दिलों में काफी इज्जत है. उनके ही कार्य काल में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला. परिषद के अध्यक्ष ने भी युवाओं से भारी संख्या में जयंती कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की.
इस मौके पर पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, महासचिव राजेंद्र सिंह, समाजसेवी अरूण चौधरी, पूर्व मुखिया डॉ पमपम सिंह, पप्पू पांडेय, मुखिया मनोज सिंह, अरुण ठाकुर, विनोद मिश्रा एवं अंशु सिंह सहित अन्य मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन