शौचालय निर्माण में अवैध उगाही का आरोप

गोरौल : मनरेगा के तहत पंचायतों में बनने वाले शौचालय निर्माण में अवैध उगाही की जा रही है. यह आरोप गोरौल गांव निवासी धनंजय कुमार झा ने लगते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन भी दिया है. जिसमें बताया है कि मनरेगा योजना एक काम की मांग आधारित योजना है. लाभुक से किसी भी […]
गोरौल : मनरेगा के तहत पंचायतों में बनने वाले शौचालय निर्माण में अवैध उगाही की जा रही है. यह आरोप गोरौल गांव निवासी धनंजय कुमार झा ने लगते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन भी दिया है. जिसमें बताया है कि मनरेगा योजना एक काम की मांग आधारित योजना है. लाभुक से किसी भी रूप में अंशदान नहीं लेना है, जबकि शौचालय निर्माण के नाम पर खुलेआम तीन हजार रुपये लिये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रखंड में मची इस लूट की जांच करने के लिये जिलाधिकारी को भी आवेदन की प्रति दी गयी है.
इधर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा से पूछे जाने पर इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार किया और अवैध वसूली के बारे में पूछे जाने पर चुप्पी साध ली. वहीं बीडीओ शिशप्रिय वर्मा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन में वर्णित तत्थों की जांच करायी जा रही है. जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




