टेलीफोन एक्सचेंज से तीन लाख रुपये की बैटरी चोरी

बिदुपुर : थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज का ताला तोड़कर कर मंगलवार की देर रात में चोरों ने कुल 28 बैटरी की चोरी कर ली. इस संबंध में जेटीओ संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि उन्होंने थाने को लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात को चोरों द्वारा पुन […]
बिदुपुर : थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज का ताला तोड़कर कर मंगलवार की देर रात में चोरों ने कुल 28 बैटरी की चोरी कर ली. इस संबंध में जेटीओ संजीव कुमार द्वारा बताया गया कि उन्होंने थाने को लिखित शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात को चोरों द्वारा पुन दूरभाष केंद्र का ताला तोड़ कर दो वोल्ट के हजार एंपियर के 22 बैटरी की चोरी कर ली गयी.
हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर स्थित दूरभाष केंद्र में सुरक्षा प्रहरी के नहीं रहने के कारण चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. जेटीओ श्री कुमार ने बताया कि दस बजे रात तक दो कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं और उसके बाद बंद कर चले जाते हैं. इस चोरी की घटना से विभाग को कुल दो लाख 85 हजार रुपये की क्षति पहुंची है. वर्तमान समय में यह केंद्र भगवान भरोसे है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




