एक महिला के दो पति आपस में भिड़े, कहा-मेरी पत्नी

बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कंचनपुर चौक पर उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब दो बच्चों की मां को देख दो युवकों ने अपनी पत्नी की दावेदारी कर डाली. महिला एक के साथ जाती, तो दूसरा पति पीटता था. जब दूसरे के साथ जाती, तो पहला पति मारपीट करने पर उतारू हो जाता. यह […]
बिदुपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कंचनपुर चौक पर उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब दो बच्चों की मां को देख दो युवकों ने अपनी पत्नी की दावेदारी कर डाली. महिला एक के साथ जाती, तो दूसरा पति पीटता था. जब दूसरे के साथ जाती, तो पहला पति मारपीट करने पर उतारू हो जाता. यह देख सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गयी और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी.
घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राम विनोद यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर दो बच्चों के साथ महिला एवं दोनों युवको को हिरासत में लेकर थाना लाया. थाने पर मामले में हुए खुलासे के अनुसार गोरौल निवासी प्रदीप राम की लड़की कंचन कुमारी की शादी वर्ष 2013 में परिवार वालों ने हिंदू रीति-रिवाज से विधिवत सरायपुर गंगाब्रिज निवासी के धर्मेंद्र दास के साथ की थी,
जिसमें सैकड़ों लोग बरात भी गये थे. तीन वर्षों में एक लड़के और एक लड़की के जन्म होने के बाद कंचन अपनी बहन की ससुराल राघोपुर पूर्वी स्थित अनिल कुमार, पिता सुरेश राम के संपर्क में आ गयी और अपने मायके से उसके साथ भाग कर महुआ के किसी मंदिर में शादी करके पूर्व पति से छिपती रही, लेकिन एक वर्ष की लुका छिपी के बाद मंगलवार को उन दोनों को कंचनपुर चौक पर महिला के पूर्व पति और उसके परिजनों ने पकड़ लिया और उस पर अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर झगड़ बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




