शराब व दहेजबंदी के लिए चलेगा अभियान

Updated at : 11 Sep 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
शराब व दहेजबंदी के लिए चलेगा अभियान

युवा जदयू की जिला इकाई की बैठक हाजीपुर : युवा जदयू की जिला इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक में संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी प्रखंडों में संगठन प्रभारी मनोनीत किये गये. नगर के महाराणा प्रताप कॉलोनी […]

विज्ञापन
युवा जदयू की जिला इकाई की बैठक
हाजीपुर : युवा जदयू की जिला इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया. बैठक में संगठन के कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी प्रखंडों में संगठन प्रभारी मनोनीत किये गये. नगर के महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित संगठन के जिला कार्यालय में रविवार को बैठक हुई.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने की. मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह वैशाली जिले के प्रभारी कुमार सौरभ, प्रदेश कार्यालय प्रभारी विलट कुशवाहा, रमण झा आदि ने विचार प्रकट किये. वक्ताओं ने शराबबंदी एवं दहेज बंदी जैसे सामाजिक अभियान को गांव-गांव में चलाते हुए आम जन को जागरूक करने की आवश्यकता बतायी. बैठक में संगठन के प्रखंड प्रभारियों की सूची जारी की गयी. जिला प्रभारी द्वारा जारी सूची के मुताबिक मो. शहाबुद्दीन को हाजीपुर नगर, मदन कुमार राय को सदर प्रखंड, मिथिलेश गुप्ता को सहदेई बुजुर्ग, सोनू चौरसिया को जंदाहा, अखिलेश कुमार को महनार, विशाल कुशवाहा को राजापाकर, अखिलेश कुमार पटेल को महुआ, शक्ति किशोर को पातेपुर, विक्रम कुमार को पटेढ़ी बेलसर, राम सिंह को वैशाली, अविनाश कुमार लड्डू को गरौल, डॉ. रंजीत कुमार पटेल को लालगंज, भूषण कुमार को राघोपुर, डॉ. सौरभ को भगवानपुर, अनूपलाल सिंह को बिदुपुर, संजय कुमार सुमन को चेहराकलां एवं नीरज कुमार को देसरी प्रखंड का प्रभारी मनोनीत किया गया हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन