गंगा के आसपास स्थित थानों के लिए बनेगा पुलिस अनुमंडल

Updated at : 07 Sep 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा के आसपास स्थित थानों के लिए बनेगा पुलिस अनुमंडल

हाजीपुर : अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो गंगा नदी के आसपास स्थित थानों के लिए एक अलग पुलिस अनुमंडल बनेगा. पटना पुलिस मुख्यालय द्वारा वैशाली जिले में एक नया पुलिस अनुमंडल बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है. मुख्यालय द्वारा अधिसूचना जारी होते ही जिले में एक और पुलिस अनुमंडल बन […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो गंगा नदी के आसपास स्थित थानों के लिए एक अलग पुलिस अनुमंडल बनेगा. पटना पुलिस मुख्यालय द्वारा वैशाली जिले में एक नया पुलिस अनुमंडल बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है. मुख्यालय द्वारा अधिसूचना जारी होते ही जिले में एक और पुलिस अनुमंडल बन जायेगा. इसके साथ ही जिले में चार पुलिस अनुमंडल हो जायेंगे. अब तक जिले में सदर, महुआ और महनार पुलिस अनुमंडल थे.

प्रस्ताव के अनुसार नये पुलिस अनुमंडल में सदर अनुमंडल के एक ओपी और पांच थानों को शामिल किया जायेगा. नये पुलिस अनुमंडल के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी होंगे और उन्हें पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नाम से जाना जायेगा. नये पुलिस अनुमंडल के कांडों की समीक्षा व त्वरित निष्पादन के लिए तीन पुलिस इंस्पेक्टर कार्यरत रहेंगे.

विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले के सदर पुलिस अनुमंडल का क्षेत्र काफी बड़ा है. दो ओपी और 12 थानों के कांडों की समीक्षा की जिम्मेदारी सदर एसडीपीओ के जिम्में है. फिलवक्त सदर अनुमंडल में दो ओपी और 12 थाना है. जिसमें नगर, सदर, औद्योगिक, गंगाब्रिज, बिदुपुर, लालगंज, वैशाली, करतांहा, सराय, भगवानपुर, राघोपुर और जुड़ावनपुर थाने तथा दो ओपी रुस्तमपुर और बेलसर शामिल हैं. कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्यालय को एक प्रस्ताव भेजा था.
प्रस्ताव में नये पुलिस अनुमंडल बनाये जाने की मांग की गयी थी. नये पुलिस अनुमंडल में गंगा नदी के आसपास के थाना राघोपुर, जुड़ावनपुर, गंगाब्रिज, औद्योगिक और बिदुपुर थाना के साथ-साथ रुस्तमपुर ओपी को शामिल किये जाने का प्रस्ताव भेजा गया था. जिसे पुलिस मुख्यालय द्वारा मंजूर कर लिया गया.
पटना पुलिस मुख्यालय ने नये पुलिस अनुमंडल के प्रस्ताव को किया मंजूर
सदर अनुमंडल के एक ओपी सहित छह थानों को किया गया शामिल
तीन सर्किल इंस्पेक्टर संभालेंगे नये पुलिस अनुमंडल का कार्यभार
मुख्यालय द्वारा मंजूर किये गये प्रस्ताव की अधिसूचना जारी होते ही नये पुलिस अनुमंडल का काम पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था देखेंगे. तीन सर्किल इंस्पेक्टर नये पुलिस अनुमंडल के कांडों की समीक्षा और त्वरित निष्पादन करेंगे. राघोपुर सर्किल इंस्पेक्टर के जिम्मे राघोपुर और जुड़ावनपुर थाना के साथ-साथ रुस्तमपुर ओपी होगा. सदर सर्किल के इंस्पेक्टर बिदुपुर और गंगाब्रिज थाना के कांडों की समीक्षा और निष्पादन करेंगे. औद्योगिक थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी है. जिसके कारण थानाध्यक्ष स्वयं औद्योगिक थाना के कांडों की समीक्षा करेंगे.
क्या कहते हैं एसपी
नये पुलिस अनुमंडल बनाने के लिए पटना मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है. अधिसूचना जारी होते ही नये पुलिस अनुमंडल के लिए डीएसपी रैंक के पदाधिकारी पदस्थापित होंगे, जिन्हें पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था पद से जाना जायेगा. नये पुलिस अनुमंडल में एक ओपी और पांच थानों को शामिल किया जाना है.
राकेश कुमार, एसपी, वैशाली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन