तीन पैकेटों में लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद

बिदुपुर : पकड़े गये तस्कर में बिदुपुर थाना के पकड़ी निवासी कामेश्वर राय, दीपक कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार को पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर थाने ले आयी. जंदाहा से गिरफ्तार गांजा कारोबारी दीपक कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार एवं कामेश्वर राय के निशानदेही पर उसके घर थाना क्षेत्र के माइल से भी गांजा बरामद […]
बिदुपुर : पकड़े गये तस्कर में बिदुपुर थाना के पकड़ी निवासी कामेश्वर राय, दीपक कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार को पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर थाने ले आयी. जंदाहा से गिरफ्तार गांजा कारोबारी दीपक कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार एवं कामेश्वर राय के निशानदेही पर उसके घर थाना क्षेत्र के माइल से भी गांजा बरामद किया गया है.
बिदुपुर पुलिस ने तीन पैकटों में लगभग एक क्विंटल गांजा बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गांजा कारोबारी के घर में छापेमारी की गयी है. विदित हो की एक माह के अंदर माइल एवं दाउदनगर के आस पास से कई बार गांजा और शराब बरामद करने में सफलता पायी है. सूत्रों के अनुसार माइल, दाउदनगर, पकड़ी ग्राम में कई लोगों के अवैध कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




