बालू कारोबारियों ने जाम की सड़क

हाजीपुर : बालू नीति के विरोध में बालू के कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने अंजानपीर चौक और पासवान चौक पर कुछ देर के लिए जाम किया. लालगंज में तो नंग-घरंग प्रदर्शन किया. सड़क पर आगजनी कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
हाजीपुर : बालू नीति के विरोध में बालू के कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों ने जम कर हंगामा किया. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने अंजानपीर चौक और पासवान चौक पर कुछ देर के लिए जाम किया. लालगंज में तो नंग-घरंग प्रदर्शन किया. सड़क पर आगजनी कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. बिदुपुर में मजदूर विकास संघ के तत्वावधान में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी गयी. आक्रोशित धंधेबाजों ने एनएच-19 को भी जाम कर दिया.
जिसके कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि बालू खनन पर सरकार गलत तरीके से प्रतिबंध लगा रखी है. जिसके वजह से बालू के कारोबार से जुड़े लोगों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझने-बुझाने में जुटी रही. आंदोलनकारियों ने बैनर लगाकर ट्रेन को घंटों रोके रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




