शराब बेचने के खिलाफ हंगामा
Updated at : 04 Sep 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

सराय : मदन सिंह पौड़ा पंचायत में मुसहर टोला में मिठ्ठा, यूरिया, महुआ से दारु बना बेचने पर महिलाओं ने थाना आकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया. क्षेत्र के उक्त पंचायत के वाड नं तीन, चार व 14 के मुसहर टोली में मिठ्ठा, यूरिया, महुआ इत्यादि से दारु बना बेचने और पुलिस को सूचना देने […]
विज्ञापन
सराय : मदन सिंह पौड़ा पंचायत में मुसहर टोला में मिठ्ठा, यूरिया, महुआ से दारु बना बेचने पर महिलाओं ने थाना आकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया. क्षेत्र के उक्त पंचायत के वाड नं तीन, चार व 14 के मुसहर टोली में मिठ्ठा, यूरिया, महुआ इत्यादि से दारु बना बेचने और पुलिस को सूचना देने पर नहीं पहुंचने से नाराज उक्त पंचायत के जागोडीह गांव के दर्जनों महिलाओं ने हाथ में झाड़ू लेकर रविवार की सुबह थाना पहुंच पुलिस के खिलाफ नारे लगाकर दारु बनाने और खरीदने वालों को गिरफ्तार करने की थानाध्यक्ष से मांग की.
महिलाओं की मौजूदगी में थानाध्यक्ष द्वारा पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, सरपंच राम सोगारथ राय, समिति सदस्य दिलीप मांझी, पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को फोन पर सूचना दे थाना पर बुला कहा गया कि समिति का गठन कर दारु बनाने वालों के विषय में जानकारी दे.
उस व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने की अपील की, तब जाकर महिला शांत हो अपने घर गयी. सराय थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया की हमारे सामने इस प्रकार का मामला सामने आया है, जो व्यक्ति भी इसमें शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




