सहायता के लिए आगे आये लोग

Updated at : 03 Sep 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सहायता के लिए आगे आये लोग

पहल . बाढ़पीड़ितों के लिए भगवानपुर में लोगों ने किया भिक्षाटन बिदुपुर : भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बलराम कुमार के नेतृत्व में बाढ़पीड़ितों के लिये एक गाड़ी अनाज एवं नकद राशि रवाना किया गया. ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से बिदुपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़पीड़ितों के सहायता हेतु गांव गांव एवं बाजारों में भिक्षाटन […]

विज्ञापन

पहल . बाढ़पीड़ितों के लिए भगवानपुर में लोगों ने किया भिक्षाटन

बिदुपुर : भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बलराम कुमार के नेतृत्व में बाढ़पीड़ितों के लिये एक गाड़ी अनाज एवं नकद राशि रवाना किया गया. ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से बिदुपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ़पीड़ितों के सहायता हेतु गांव गांव एवं बाजारों में भिक्षाटन का कार्य किया जा रहा था, जिसमें लोगों से यह अपील की जा रही थी कि जिसके पास जो सामर्थ्य है कपड़ा, बरतन, अनाज, सूखा भोजन एवं नकदी, वे बाढ़पीड़ितों के सहायता हेतु खुशी से दान करें.
उनके द्वारा दान किये गये वस्तुओं को भाजपा द्वारा जरूरत मंदों तक पहुंचाया जायेगा, जिसमें क्षेत्र की जनता द्वारा दिये गये दान स्वरूप सत्रह बोरी चावल, पांच बोरी चुड़ा, पांच बोरी नमक, पांच बोरी गेंहू के साथ तीन हजार 279 रुपये की राशि को शनिवार को भाजपा बिदुपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बलराम कुमार खत्री के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाढ़ से पीड़ित सभी सत्रह जिलों के लोगों के पुनर्वास हेतु केंद्र सरकार एवं राज्य के साथ-साथ भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कृतसंकल्पित हैं एवं हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार सिंह, रमन कुमार सिंह, सरोज कुमार, रंजीत प्रसाद यादव आदि लोगों मौजूद रहे.
बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन : भगवानपुर. जदयू के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के वैशाली जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पूर्व सैनिकों ने जिला के कई प्रखंडों में जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन कर राशि एकत्र किया. अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि जिले के भगवानपुर, लालगंज, हाजीपुर, देसरी, राजापाकर, महुआ, गोरौल सहित अन्य प्रखंडों में घूम घूमकर जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों सहित आमजनों से बाढ़ पीड़ितों के लिए भिक्षाटन कर नकद राशि एकत्र करते हुए, मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में भेज दिया है.
इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह, जंदाहा के सुखदेव सिंह, वैशाली के लखिंद्र सिंह, चेहराकला के नथुनी ठाकुर, महनार के उपेंद्र नाथ ठाकुर, राजापाकर के रामविलास चौधरी, हाजीपुर के रामबालक राय सहित पार्टी के दर्जनों लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन