सात वर्षीया बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

हाजीपुर/बिदुपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत स्थित एक गांव में मकई की खेत से एक सात वर्षीया बच्ची का शव लहूलुहान हालत में पाया गया. शव को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया होगा फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गला दबा कर उसकी हत्या […]
हाजीपुर/बिदुपुर : राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत स्थित एक गांव में मकई की खेत से एक सात वर्षीया बच्ची का शव लहूलुहान हालत में पाया गया. शव को देख कर अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया होगा फिर साक्ष्य छुपाने की नीयत से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी होगी. घटना की सूचना मिलते ही जुड़ावनपुर एवं राघोपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित किया.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं शौच करने के लिए मक्का के खेत में गयीं, तो उक्त बच्ची का शव को देखा. शव देखते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि घटना उस वक्त घटी जब बच्ची अपनी दादी के साथ सो रही थी. दरिंदों ने सोयी अवस्था में ही उसे बिस्तर से उठा लिया और घटना को अंजाम देकर साक्ष्य छुपाने की नीयत से हत्या कर मकई के खेत में शव को फेंक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




