मकान में बम मिलने से अफरातफरी

Updated at : 21 Aug 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
मकान में बम मिलने से अफरातफरी

हथसारगंज में साफ-सफाई करने के दौरान एक झोले में मिला बम हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज स्थित अमर कॉलोनी स्थित नवनिर्माण मकान में साफ-सफाई करने के दौरान एक झोले में बम मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में आस-पास के ग्रामीण जुट गये. वहीं बम की सूचना से आस-पास के इलाकों […]

विज्ञापन

हथसारगंज में साफ-सफाई करने के दौरान एक झोले में मिला बम

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज स्थित अमर कॉलोनी स्थित नवनिर्माण मकान में साफ-सफाई करने के दौरान एक झोले में बम मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में आस-पास के ग्रामीण जुट गये.

वहीं बम की सूचना से आस-पास के इलाकों में कुछ समय के लिए दहशत का आलम बना रहा. इधर बम की सूचना गृहस्वामी को मिलते ही मौके पर पहुंच कर बम मिलने की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी आशा देवी बागमली स्थित एक शिक्षिका हैं. उन्होंने बताया कि कई साल पहले नवनिर्मित मकान को इसी हालत में मेरे पति बलि चौधरी ने खरीदा था. मगर मकान खरीदने के बाद पति की तबीयत खराब हो जाने के कारण इसे काफी समय से इसी हालत में छोड़ दिया गया था. इधर कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने खाली पड़ी जमीन पर खेती करने के लिए मांगा था.

इसको लेकर रविवार को कुछ मजदूरों से उस नवनिर्मित मकान और खाली पड़ी जमीन पर लगी झाड़ियों की सफाई के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था. सफाई के क्रम में एक मजदूर ने नवनिर्मित मकान में झाड़ी में छिपा कर रखे एक झोले में बम को देख मुझे सूचना दी. आसपास के लोगों ने बताया कि यह नवनिर्मित मकान काफी समय से इसी हालत मे है. यहां कोई आता-जाता भी नहीं है.

अपराधियों ने इस जगह को सुरक्षित समक्ष कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बमों को छिपाया होगा. इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को विनष्ट कर अपने कब्जे में ले लिया. आसपास के लोगों एवं गृहस्वामी आशा देवी से पूछताछ के बाद पुलिस बम नगर थाने लेकर आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन