हत्या मामले में 11 को उम्र कैद, तीन वर्ष पूर्व पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में घटना को दिया था अंजाम

हाजीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत ने शनिवार को तीन वर्ष पूर्व शीशम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या मामले में 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सभी अभियुक्तों को 20-20 हजार रुपये […]
हाजीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की अदालत ने शनिवार को तीन वर्ष पूर्व शीशम का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद व मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या मामले में 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. साथ ही आजीवन कारावास की सजा पाने वाले सभी अभियुक्तों को 20-20 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा भी अदालत ने दी. मामले में 14 लोगों को आरोपित किया गया था.
बीते 11 अगस्त को एडीजे-चार के न्यायाधीश भोला नाथ तिवारी की अदालत ने 11 आरोपितों को हत्या के उक्त मामले में दोषी पाया था. मामले में एक महिला आरोपित को दोष मुक्त कर दिया गया था. अदालत में बीते ग्यारह अगस्त को दोष सिद्ध किये गये अभियुक्तों रामभाग राय, अशोक राय, दिलीप राय, रंजीत राय, भरत राय, विजय राय, चन्देश्वर राय, प्रदीप राय, अमरदीप राय, गुलाब राय, रामनाथ राय को आजीवन कारावास की सजा सुनायी.
वहीं एक महिला अभियुक्त जिंदा देवी को अदालत ने बीते 11 अगस्त को ही रिहा कर दिया था. धारा 302,149,307 के तहत दोषी करार दिये गये सभी अभियुक्तों को शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




