फर्जी चेक से निकाल लिये 19 लाख

Updated at : 20 Aug 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी चेक से निकाल लिये 19 लाख

लालगंज : नगर पंचायत लालगंज के भारतीय स्टेट बैंक की लालगंज शाखा के दो एकाउंट से लगभग 19 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. निकासी फर्जी चेक के जरिये किया गया है. जिसकी जानकारी उपरांत नगर पंचायत लालगंज के कार्यपालक पदाधिकारी महेश प्रसाद ने एसबीआइ के लालगंज शाखा के शाखा प्रबंधक […]

विज्ञापन

लालगंज : नगर पंचायत लालगंज के भारतीय स्टेट बैंक की लालगंज शाखा के दो एकाउंट से लगभग 19 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. निकासी फर्जी चेक के जरिये किया गया है. जिसकी जानकारी उपरांत नगर पंचायत लालगंज के कार्यपालक पदाधिकारी महेश प्रसाद ने एसबीआइ के लालगंज शाखा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ लालगंज थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

इस संबंध में लालगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि बीआरजीएफ योजना मद में तीन लाख 85 हजार रुपये की अवैध निकासी की जानकारी ऑडिट के क्रम में हुई. ऑडिटर द्वारा फर्जी निकासी की सूचना मुझे दी गयी. छानबीन में पता चला कि नगर पंचायत लालगंज के दो एकाउंट से बीआरजीएफ और 13वे वित्त योजना की 18 लाख 65 हजार राशि का छह चेकों द्वारा फर्जी निकासी कर लिया गया है.

छह जनवरी से 18 फरवरी के बीच दो अलग अलग व्यक्तियों द्वारा यूनियन बैंक एवं कॉमर्शियल बैंक के खातों में पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है. जिसकी निकासी फर्जी चेक के माध्यम से किया गया है. उन्होंने कहा कि फर्जी निकासी करने वाला दोनों व्यक्ति द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी एक ही है.

दिल्ली की शाखा से निकासी का मामला
संबंधित खाता मेरे बैंक का है. परंतु, मामला दिल्ली के शाखा से निकासी का है. जबकि चेक का भुगतान यूनियन बैंक एवं कॉरपोरेशन बैंक के खाते में सिटियस क्लियरिंग के द्वारा किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
मिथिलेश कुमार,शाखा प्रबंधक,लालगंज एसबीआइ बैंक
जांच में मामला सही पाये जाने पर होगी कार्रवाई
कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच में मामला सही पाये जाने पर मामला दर्ज कर आरोपित पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
एसएन राम,लालगंज थाना प्रभारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन