अधर में लटकी पेयजल आपूर्ति योजना

हाजीपुर : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से वर्ष 2007 में बिदुपुर बहु ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के नाम से लाई गयी परियोजना के अधर में लटके रहने से आर्सेनिक प्रभावित गांवों के लोग मजबूर होकर आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं. दस वर्षो से परियोजना पर ग्रहण लगा हुआ है. प्रारंभ में परियोजना […]
हाजीपुर : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ओर से वर्ष 2007 में बिदुपुर बहु ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के नाम से लाई गयी परियोजना के अधर में लटके रहने से आर्सेनिक प्रभावित गांवों के लोग मजबूर होकर आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं. दस वर्षो से परियोजना पर ग्रहण लगा हुआ है. प्रारंभ में परियोजना 136 करोड़ की थी, बाद में इसे 450 करोड़ की परियोजना में तब्दील कर दिया गया. जिले के तीन प्रखंडों के 77 गांवों को आर्सेनिक रहित पेयजल आपूर्ति करने के मकसद से उक्त योजना प्रारंभ की गयी थी. गंगा किनारे के पांच किलोमीटर के दायरे में आर्सेनिक प्रभावित गांवों को इसके दायरे में लाया गया था.
सदर प्रखंड, बिदुपुर प्रखंड एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के आर्सेनिक प्रभावित गांवों को पाइप लाइन के जरिये पेयजल आपूर्ति की जानी थी. जिस एजेंसी को परियोजना का काम सौंपा गया था, वह आंध्रप्रदेश की एक कंपनी है. मिल रही जानकारी के अनुसार उक्त योजना का मात्र 33 प्रतिशत कार्य ही अब तक पूरा किया जा सका है.
पीएचइडी की देखरेख में कंपनी कार्य कर रही है. यह भी जानकारी मिल रही है कि कोलकाता में एक ओवरब्रिज, जिसका निर्माण भी उक्त कंपनी की ओर से कराया गया. कोलकाता के उस ओवरब्रिज के गिरने को लेकर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




