सरिया लदा ट्रक मुजफ्फरपुर में मिला

हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से सरिया लदा ट्रक बरामद कर लिया. इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पुतुल राम मुजफ्फरपुर के सदर थाने के गोबरसही डुमरी गांव निवासी स्व़ रामवृक्ष राम का पुत्र है. पूछताछ के दौरान उसने […]
हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से सरिया लदा ट्रक बरामद कर लिया. इस सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पुतुल राम मुजफ्फरपुर के सदर थाने के गोबरसही डुमरी गांव निवासी स्व़ रामवृक्ष राम का पुत्र है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपने गांव के अन्य पांच साथियों के साथ ट्रक को गायब किया था. ट्रक पर लदे सरिया को वह ठिकाने लगानेवाला ही था कि पुलिस वहां पहुंच गयी
और वह पकड़ा गया. बीते शनिवार की देर रात पटना के दानापुर बिहटा से सरिया लेकर ट्रक का चालक मुजफ्फरपुर के लिए चला था. हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव स्थित एक लाइन होटल के समीप चालक ट्रक को खड़ा कर होटल में खाने चला गया. खाना खाने के बाद वह होटल परिसर में ही सो गया. सुबह में उठा, तो देखा कि ट्रक गायब है. इसके बाद अगले दिन रविवार को करीब 10 बजे दानापुर के रहनेवाले ट्रक के चालक ने घटना की सूचना सदर पुलिस को दी.
चालक द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर सदर थानाध्यक्ष ने एक टीम का गठन किया. टीम लालगंज और वैशाली थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी. साथ ही टीम ने ट्रक की खोज में मुजफ्फरपुर के कई थानों से संपर्क साधा. इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि सरिया लदा एक ट्रक मनियारी थाना क्षेत्र में खड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




