सेवानिवृत सैनिकों को राखी बांध किया गया सम्मानित

Updated at : 08 Aug 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत सैनिकों को राखी बांध किया गया सम्मानित

सुल्तानपुर में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित लोग. देसरी : रक्षाबंधन पर्व को लेकर सैनिकों के सम्मान में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर के काली स्थान परिसर में सैनिक सम्मान समारोह सह गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव प्रभात के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान […]

विज्ञापन

सुल्तानपुर में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित लोग.

देसरी : रक्षाबंधन पर्व को लेकर सैनिकों के सम्मान में सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर के काली स्थान परिसर में सैनिक सम्मान समारोह सह गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव प्रभात के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सैनिकों को राखी बांध कर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. महनार नगर के संघ चालक सोहन चौधरी ने उपस्थित सेना के सेवानिवृत सैनिक और वर्तमान सैनिकों को राखी बांधी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर के बौद्धिक विभाग प्रमुख विजय कुमार ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला और कहा कि गुरु के बिना कोई व्यक्ति कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गुरु को भगवान का दर्जा प्राप्त है.
उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के धैर्य और साहस को प्रणाम करते हुए कहा कि सैनिक विपरीत परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा करते है. सैनिकों की शौर्य और बलिदान के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश मिश्रा ने और संचालन जिला कार्यवाह बब्बन सिंह ने किया. कार्यक्रम में नवल किशोर सिंह, जिला पार्षद सह भाजपा नेता मनिंद्र नाथ सिंह, मुखिया सर्वेश कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष साकेश कुमार सिंह, धीरेंद्र नाथ सिंह, डॉ. विनय शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पिंकू सिंह, कुमार वेद प्रकाश सिंह, विवेक कुमार, धर्मराज सिंह, नितेंद्र नाथ सिंह, रामचन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, देवानंद सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन