कोचिंग मंडी में मनचलों के उत्पात से पढ़ाई बाधित

Updated at : 07 Aug 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग मंडी में मनचलों के उत्पात से पढ़ाई बाधित

विडंबना . पढ़ने के िलए आने वाली छात्राओं को झेलनी पड़ती है परेशानी हाजीपुर : नगर का चर्चित कोचिंग मंडी इन दिनों मनचलों का अड्डा बन चुका है. राह चलती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना और उन पर फब्तियां मारना अब उनकी आदत बन चुकी है. इस बात का फायदा उठाकर मनचले लड़के उनके साथ […]

विज्ञापन
विडंबना . पढ़ने के िलए आने वाली छात्राओं को झेलनी पड़ती है परेशानी
हाजीपुर : नगर का चर्चित कोचिंग मंडी इन दिनों मनचलों का अड्डा बन चुका है. राह चलती छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना और उन पर फब्तियां मारना अब उनकी आदत बन चुकी है. इस बात का फायदा उठाकर मनचले लड़के उनके साथ बदतमीजियां भी करने से बाज नहीं आते. पढ़ाई के लिए आने वाली कुछ छात्राएं, जो अध्ययन में काफी दिलचस्पी रखती हैं, उन्हें मनचलों की हरकतें से खांसी परेशानी झेलनी पड़ती है.
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी गंभीर नहीं दिखती है. कोचिंग मंडी की छात्राओं ने बताया कि पुलिस मंडी क्षेत्र की निगरानी तो करती है. लेकिन जिस तरह से मंडी क्षेत्र की पुलिस को गंभीरता के साथ निगरानी करनी चाहिए, उस तरह से पुलिस अपनी मुस्तैदी नहीं दिखाती है. खानापूर्ति के लिए पुलिस जिप को मंडी के पास स्थानीय राम बालक चौक पर खड़ी कर वहीं से निगरानी की जाती है.
बालिका उत्थान कार्यशाला में भी छात्राओं ने बतायी थी आपबीती : बीते दिनों बालिका उत्थान कार्यशाला में दिग्घी स्थित मुल्कजादा सिंह उच्च विद्यालय में डीएम रचना पाटिल को भी उक्त स्कूल की छात्राओं ने आपबीती सुनायी थी. मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया था और छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए मनचलों का डट कर विरोध करने तथा प्रशासनिक मदद लेने की सलाह दी थी. छात्राओं ने उनसे कहा था कि कुछ मनचले उनके साथ ओछी हरकत करते हैं, लेकिन वे डर से उनका विरोध नहीं करती हैं.
मंडी के आसपास बाइकर्स की रहती है भीड़
बागदुल्हन स्थित कोचिंग मंडी क्षेत्र में मनचले युवकों जिन्हें बाइकर्स भी कहा जा सकता है, उनकी धमाचौकड़ी होती रहती है. बाइकर्स की धमाचौकड़ी से छात्राएं सहमी रहती हैं.पुलिस उन बाइकर्स से पूछताछ भी नहीं करती और वे अपनी हरकतें को अंजाम देने में जुटे रहते हैं. कई छात्राओं का कहना है कि मनचलों की हरकतें से वे इतनी डरी व सहमी रहती हैं कि उसका बुरा असर उनके पढ़ाई पर भी पड़ने लगता है. छात्राओं का कहना है कि इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सहेलियों के साथ आना-जाना ही उचित समझती हैं.
क्या कहते हैं संचालक
छात्राओं की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है.शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होती है. छात्राओं को मनचलों की हरकतें के कारण मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है.
रामदेव,कोचिंग संचालक
क्या कहती हैं छात्राएं
मनचलों की हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. कोचिंग से आने-जाने के दौरान कोचिंग मंडी के आसपास वे मंडराते रहते हैं. लेकिन भय से कोई उनका विरोध नहीं करता है.
काजल, कोचिंग मंडी की एक छात्रा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन