174 कार्टन विदेशी शराब हुई बरामद
Updated at : 07 Aug 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र गांव के एक केलवानी में बनी एक झोंपड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 174 कार्टन विदेशी शराब बरमाद की. बरामद शराब की बोतलें रॉयल स्टैग की थीं, जिन पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा. जानकारी […]
विज्ञापन
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र गांव के एक केलवानी में बनी एक झोंपड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 174 कार्टन विदेशी शराब बरमाद की. बरामद शराब की बोतलें रॉयल स्टैग की थीं, जिन पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था.
हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र मोहल्ले में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया.
टीम ने पहले रेकी की. सूचना पक्की होने की सूचना मिलते ही टीम रामभद्र गांव स्थित केलवानी में बनी झोंपड़ी से पुलिस ने छापेमारी कर 174 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, जिसमें 108 कार्टन 750 एमएल के, 39 कार्टन 375 एमएल के और 27 कार्टन 180 एमएल के थे. सभी पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था. वहीं पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकला. पुलिस शराब को बरामद कर नगर थाने ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




