अतिक्रमणमुक्त कराने गये रेल अधिकारी लौटे खाली हाथ

बिदुपुर : बछवाड़ा रेलखंड के चकसिंक्दंर स्टेशन के दक्षिण रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विभाग ने मुहिम चलायी. रेलवे के अधिकारियों के साथ बिदुपुर के सीओ संजय कुमार राय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल और पुलिस बल अतिक्रमण खाली कराने में जुटे दिखे. प्राप्त जानकारी के अनुसार चकसिकंदर स्टेशन से दक्षिण रेलवे सड़क के […]
बिदुपुर : बछवाड़ा रेलखंड के चकसिंक्दंर स्टेशन के दक्षिण रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर विभाग ने मुहिम चलायी. रेलवे के अधिकारियों के साथ बिदुपुर के सीओ संजय कुमार राय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल और पुलिस बल अतिक्रमण खाली कराने में जुटे दिखे. प्राप्त जानकारी के अनुसार चकसिकंदर स्टेशन से दक्षिण रेलवे सड़क के बाद रेलवे की जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है. अतिक्रमण करनेवालों ने बकायदा उसमें अस्थायी निर्माण कर लिये हैं.
मौके पर जुटे अधिकारियों ने रेलवे की जमीन पर बनी स्वतंत्रता सेनानी अमीर गुरुजी के प्रतिमा निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल और बाके सिंह की प्रतिमा और उसके अधीनस्थ अधिगृहीत जमीन को खाली कराने के लिए जैसे ही जेसीबी को लगाया, प्रशासन के इस कदम का स्थानीय लोग विरोध करने लगे. विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि रेलवे से अनुमति प्राप्त है. रेलवे अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कागजात की मांग की गयी, तो बाद में कागजात दिखाने की बात कही गयी. इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा लगे उस स्थल पर अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और रेलवे के अधिकारी खाली हाथ लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




