पातेपुर में मुखिया पर जानलेवा हमला

हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर प्रखंड की लदहो पंचायत के विशनपुर कटेरा गांव में मंगलवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब पंचायत के मुखिया पर पूर्व मुखिया के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. पारंपरिक हथियारों से लैस पूर्व मुखिया और उनके समर्थकों ने मुखिया पवन पासवान को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान […]
हाजीपुर/पातेपुर : पातेपुर प्रखंड की लदहो पंचायत के विशनपुर कटेरा गांव में मंगलवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब पंचायत के मुखिया पर पूर्व मुखिया के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया. पारंपरिक हथियारों से लैस पूर्व मुखिया और उनके समर्थकों ने मुखिया पवन पासवान को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान मुखिया को बचाने का प्रयास करने पहुंचे उसी पंचायत के पांच नंबर की वार्ड सदस्य कविता देवी के ससुर रघुनाथ राय के साथ भी मारपीट की गयी. घटना कारण मनरेगा की राशि को लेन-देन का विवाद बताया गया है. घायल मुखिया पवन पासवान और रघुनाथ राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




