Bihar Weather Forecast : सर्द पछुआ हवा ने बदला बिहार का मौसम, सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा पारा, दो दिनों तक राहत नहीं

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Jan 2021 7:09 AM

विज्ञापन

बुधवार को पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया समेत राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की कमी पायी गयी.

विज्ञापन

पटना. राज्य में सर्दी एक बार फिर चरम पर है. दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया समेत राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की कमी पायी गयी.

इस कारण पूरे दिन लोगों को ठंडक का एहसास हुआ. वहीं, राज्य के कई शहर मसलन गया, सुपौल और दरभंगा में कोल्ड-डे दर्ज किया गया. इसके अलावा भागलपुर और पूर्णिया में पूरे दिन घना कुहरा छाये रहने के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हुआ.

पटना में भी दोपहर के बाद मामूली धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं दे सकी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी दो दिन तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.

गुरुवार को भी राज्य के अधिकतर शहरों में कोहरा छाये रहने के कारण सुबह-शाम काफी सर्दी रहेगी. दिन में भी दोपहर बाद कुछ एक जगहों पर हल्की धूप निकलने की संभावना है. कमोबेश बुधवार जैसा ही मौसम गुरुवार को बना रहेगा.

सर्द पछुआ हवा ने बदला है मौसम

मौसम में यह बदलाव उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं ने किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी के कारण दिन के तापमान में कमी आ रही है. आकाश के ऊपरी सतह पर बादलों के जमाव के कारण दिन में धूप कम निकल रही है.

पटना में भी गुरुवार के मौसम में कोई विशेष अंतर नहीं पड़ेगा. सुबह और शाम कोहरा और धुंध से लोगों को परेशानी होगी, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन