खुरपी से काट जमीन में गाड़ दिया था अगवा बीएओ को, सात दिनों बाद मिली लाश, एक गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jan 2021 6:56 AM

विज्ञापन

पिछले सात दिनों से लापता मसौढ़ी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का शव पुलिस ने रविवार को धनरूआ थाने के महमदपुर गांव स्थित मोरहर नदी के पास जमीन खोद कर बरामद किया.

विज्ञापन

मसौढ़ी/पटना . पिछले सात दिनों से लापता मसौढ़ी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का शव पुलिस ने रविवार को धनरूआ थाने के महमदपुर गांव स्थित मोरहर नदी के पास जमीन खोद कर बरामद किया. उनकी हत्या खुरपी से काट कर की गयी थी.

आरोपित ने जमीन दिखाने के बहाने पहले उनका अपहरण कर लिया था. घटना का कारण पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है. इस मामले में गोलू नाम के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

वह गौरीचक थाने के साहेबनगर निवासी सह किसान सेवा केंद्र, लखना के संचालक संजय सिंह का बेटा है. पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया.

जमीन दिखाने व पैसा देने के बहाने बुलाया था

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपित गोलू का बीएओ से पारिवारिक रिश्‍ता था और वह बीएओ के पटना स्थित आवास पर भी आता-जाता था. गोलू के पास बीएओ अजय कुमार सिंह के सात लाख रुपये से अधिक उधार था.

बीएओ गोलू के मकान के आसपास ही कोई जमीन खरीदने वाले थे. बताया जाता है कि पैसा लेने के बाद गोलू बीएओ को जमीन रजिस्ट्री कराने में टाल-मटोल कर रहा था.

बाद में बीएओ जब दबाव देने लगे तो, गोलू ने साजिश के तहत बीएओ को फोन कर 18 जनवरी को बुलाया और फिर जमीन दिखाने व पैसा देने के बहाने उन्‍हें विश्‍वास में लेकर उनका अपहरण कर उनकी हत्‍या कर दी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन