ePaper

पटना: बेटे की जन्म कुंडली के लिए ऑनलाइन ज्योतिषी ढूंढ रहे थे शिक्षक, साइबर शातिरों ने ठग लिये 1.19 लाख

Updated at : 22 May 2023 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना: बेटे की जन्म कुंडली के लिए ऑनलाइन ज्योतिषी ढूंढ रहे थे शिक्षक, साइबर शातिरों ने ठग लिये 1.19 लाख

पटना में एक शिक्षक से कुंडली बनाने के नाम पर साइबर ठगों ने पहली बार में 201 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करवाया. इसके बाद लिंक के माध्यम से कुछ भेजा, जिसे खोलने के कुछ ही घंटों के अंदर पांच बार में 1.19 लाख रुपये की निकासी हो गयी.

विज्ञापन

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के स्वीट हार्ट लेन के रहने वाले निजी शिक्षक सिद्धार्थ सिन्हा से साइबर शातिरों ने 1.19 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवायी है. वह दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं और एक शादी में शामिल होने के लिए पटना आये थे.

जन्म कुंडली के लिए ढूंढ रहे थे ज्योतिषी का नंबर

सिद्धार्थ शादी के दौरान ही अपने बच्चे की जन्म कुंडली के लिए शनिवार की शाम ऑनलाइन किसी अच्छे ज्योतिषी का नंबर निकाल रहे थे. काफी खोजबीन के बाद उन्हें एक ज्योतिषी का नंबर मिला, जिसपर उन्होंने फोन लगाया. पहली बार में उस नंबर पर किसी से बात नहीं हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसी नंबर से फोन आया और सामने वाला व्यक्ति अपने को ज्योतिषी बताते हुए बातचीत करने लगा.

जाल में फंसाने के लिए कीं धार्मिक बातें और बताये उपाय

सिद्धार्थ ने बताया कि उसका दो साल का बेटा है. पटना शादी में आया हूं और यहीं का रहने वाला हूं, लेकिन दिल्ली में बड़े कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक हूं इसलिए वहीं रहता हूं. बेटे के कुंडली बनवाने के लिए किसी अच्छे ज्योतिषी की तलाश है. नंबर मिला और बात हुई तो उसने पहले बेटे के बारे में डिटेल लिया. इसके बाद परिवार, मेरे और मेरी पत्नी का पूरा ब्योरा लेकर कुछ धार्मिक बातें की. यहीं नहीं बेटे की कुंडली के बारे में कई उपाय भी बताये.

Also Read: ‘जान दे देंगे पर मंदिर नहीं टूटने देंगे’, पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मंदिर बचाने के लिए निकाली रैली
पांच बार में 1.19 लाख रुपये की निकासी

इसके बाद ज्योतिष बन बात कर रहे इंसान ने कुंडली बनवाने के लिए बताया कि आपको कुछ पेमेंट करना होगा. पहली बार में 201 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करवाया. इसके बाद लिंक के माध्यम से कुछ भेजा, जिसे खोलने के कुछ ही घंटों के अंदर पांच बार में 1.19 लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस बात की जानकारी मिलते ही मैंने तुरंत एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन