सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी

Updated at : 10 Mar 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी

परिवार पर टूटो दुखों का पहाड़

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. एनएच 327 ई पर थाना क्षेत्र के श्रीपुर विशननपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. उमेश कुमार की बीते छह मार्च को शादी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत के वार्ड 2 निवासी दुखो यादव के 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार मंगलवार की शाम किसी काम करके त्रिवेणीगंज बाजार से वापस घर जा रहे थे. इसी क्रम के एनएच 327ई पर थाना क्षेत्र के श्रीपुर विशनपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से आमने – सामने टक्कर हो गई. इस घटना में उमेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि टक्कर में एक अन्य बाइक सवार भागने में सफल रहा. गंभीर रूप से जख्मी उमेश यादव कुमार को राहगीरों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया, लेकिन बाहर ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. शादी के तीन दिन बाद ही विवाहिता हुई विधवा, परिवार पर टूटो दुखों का पहाड़ अभी हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था और घर में शादी की खुशियों की गूंज थमी भी नहीं थी कि अचानक आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. बीते छह मार्च को उमेश की शादी जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के लबढ़ी वार्ड 8 निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री अंशु कुमारी के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था और परिजन नए रिश्ते की खुशियों में डूबे हुए थे. लेकिन शादी के महज तीन दिन बाद ही अचानक हुई सड़क दुर्घटना में उमेश की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिस घर में तीन दिन पहले शहनाइयों की गूंज थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां बिंदा देवी एवं मृतक के भाई बबलू यादव और दिनेश यादव का रो-रोकर हाल बेहाल है. वहीं नव विवाहिता पत्नी अंशु कुमारी बार-बार यही सवाल कर बेहोश हो जा रही है कि आखिर उनके साथ यह क्या हो गया? परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन