रामजानकी मंदिर परिसर में 18 अप्रैल से यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर मुख्य पार्षद सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार की दोपहर मुख्य पार्षद सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में मंदिर परिसर में नवाह यज्ञ कराये जाने पर विचार-विमर्श किया गया, जिसको लेकर सहमति बनी. इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि वीरपुर में नवाह यज्ञ हो इसी के निमित्त एक बैठक की गई. बैठक में सभी धर्मावलंबी उपस्थित हुए. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल से नवाह यज्ञ शुरू किया जाएगा, जिसकी तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बताया गया कि 27 मार्च को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर अगले रविवार को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में मंदिर के पुजारी कौशिक पाण्डेय, चंचल सिंह, नितेश जायसवाल, गायक मोनू, अभय सिंह, भवेश भगत, शांतनु पाण्डेय समेत अन्य लोगो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन